शिकायत मिलने पर करें त्वरित कार्रवाई : प्रेक्षक

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मनीष कुमार ने सोमवार को डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष बैठक आयोजित कर कई दिशा निर्देश जारी किये. उन्होंने बिहार विधान परिषद के 17 समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के दौरान मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही 20 प्रखंड कार्यालय भवन […]

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मनीष कुमार ने सोमवार को डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष बैठक आयोजित कर कई दिशा निर्देश जारी किये.
उन्होंने बिहार विधान परिषद के 17 समस्तीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के दौरान मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही 20 प्रखंड कार्यालय भवन पर बनाये गये मतदान केंद्रों की भी समीक्षा की.
साथ ही मतदान केंद्रों से जुड़े सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुये कई निर्देश दिये. इधर, नगर भवन में सभी प्रखंडों के बीडीओ व कर्मी उपस्थित होकर सामग्री व मतपेटिका प्राप्त कर मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुये. डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्थायी रूप से सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >