संघ लोक सेवा आयोग में सरोज को मिला 984 वां रैंक

विभूतिपुर. संघ लोक सेवा आयोग 2014 के परीक्षा में पतैलिया गांव निवासी शिवनंदन चौरसिया के पुत्र सरोज चौरसिया ने सफलता प्राप्त कर 984 वां रैंक प्राप्त किया है. सरोज का प्राथमिक शिक्षा गांव से ही हुआ है. चाचा शिवचंद्र चौरसिया बताते हैं कि सरोज बचपन से ही मेधावी था. सरोज अपनी सफलता का श्रेय कड़ी […]

विभूतिपुर. संघ लोक सेवा आयोग 2014 के परीक्षा में पतैलिया गांव निवासी शिवनंदन चौरसिया के पुत्र सरोज चौरसिया ने सफलता प्राप्त कर 984 वां रैंक प्राप्त किया है. सरोज का प्राथमिक शिक्षा गांव से ही हुआ है. चाचा शिवचंद्र चौरसिया बताते हैं कि सरोज बचपन से ही मेधावी था. सरोज अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को देता है. सरोज की मां गृहिणी है. सरोज के दोस्तों ने भी साथ दिया है. उन्हीं के हौसला व पिता के कर्मठता के कारण वे लगातार तीन बार इस परीक्षा में असफल होने के बाद भी संघर्ष नहीं छोड़ा. सरोज की सफलता से पूर प्रखंड में हर्ष का माहौल है. इधर सरोज का कहना है कि हम जैसे कितने सरोज इस प्रखंड में और छुपे हैं. इन्हें साहस, धैर्य और सम्मान देकर उभारने की जरूरत है. बहुत से ऐसे छात्र हैं जो अपनी एक या दो असफलता से ही घबराकर पीछे हट जाते हैं. उन्हें धैर्य के साथ हिम्मत नहीं हारना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >