सड़क दुर्घटना में कोरबद्धा के पुलिस मित्र की हुई मौत

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित संत कबीर कॉलेज के निकट रविवार की रात बाइक से जा रहे इसी गांव के पुलिस मित्र सत्य प्रकाश (18) की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव स्थित संत कबीर कॉलेज के निकट रविवार की रात बाइक से जा रहे इसी गांव के पुलिस मित्र सत्य प्रकाश (18) की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रविवार की रात करीब 12 बजे सत्य प्रकाश अपनी बाइक से कहीं जा रहा था. इसी क्रम मेें संत कबीर कॉलेज के निकट सड़क पर बनाये गये स्पीड ब्रेकर पर अचानक उसकी बाइक आकर पलट गयी. जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद उसे उपचार के लिए ले जाने की प्रक्रिया में थे परंतु इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद किसी ने घटना की सूचना मृतक के घरवालों और मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसका अंत्यपरीक्षण कराने के बाद शव परिजनों को वापस सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >