लड़की ने परिजनों से जतायी खतरे की आशंका

कल्याणपुर. लापता लड़की थाने पहुंच पुलिस से लगायी रक्षा की गुहार. थाना क्षेत्र के मोहनपुर मधुरापुर ग्राम निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह की पत्नी बताते हुए लड़की ने सोमवार को थाना पहुंचकर पुलिस से अपने परिवार से रक्षा की गुहार लगायी है. मामले में लड़की का बताना है कि चार माह […]

कल्याणपुर. लापता लड़की थाने पहुंच पुलिस से लगायी रक्षा की गुहार. थाना क्षेत्र के मोहनपुर मधुरापुर ग्राम निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह की पत्नी बताते हुए लड़की ने सोमवार को थाना पहुंचकर पुलिस से अपने परिवार से रक्षा की गुहार लगायी है. मामले में लड़की का बताना है कि चार माह पूर्व इंटर की परीक्षा के दौरान राकेश से नजदीकी हो गयी थी. जिसके बाद दोनों मोबाइल के माध्यम से संपर्क में बने रहे. बिरादरी अलग होने के कारण दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया. विगत एक पखवाड़ा पूर्व को अचानक अपने घर से गायब होकर एक मंदिर में शादी रचा ली. इसी बात को लेकर लड़की के परिजन लड़के के घर पर पहुंचकर लड़की की बरामदगी के लिए लगातार दबाव बनाये हुए हैं. जिससे घबराकर लड़की ने कल्याणपुर थाना पहुंचकर अपनी रक्षा की गुहार लगायी है. वैसे थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने मामले की छानबीन करने की बात बतायी है. दोनों पक्षों को खबर कर दिया गया है. मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है. अग्रेतर न्यायोचित कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >