खतरनाक बने जेसीबी से खुदे गड्ढे, हो सकता है हादसा

मोरवा : अपना काम निकल जाये तो लोगों को दूसरों की फिक्र नहीं होती. प्रखंड क्षेत्र में घूम घूम कर जेसीबी कुछ ऐसे ही मौत का कुआं खोदकर लोगों के लिए जानलेवा बना रहे हैं. आज मिट्टी काटने का सबसे सरल उपाय जेसीबी है. यही गड्ढे अब जानलेवा साबित होने लगे हैं. प्रखंड के मरीचा, […]

मोरवा : अपना काम निकल जाये तो लोगों को दूसरों की फिक्र नहीं होती. प्रखंड क्षेत्र में घूम घूम कर जेसीबी कुछ ऐसे ही मौत का कुआं खोदकर लोगों के लिए जानलेवा बना रहे हैं. आज मिट्टी काटने का सबसे सरल उपाय जेसीबी है. यही गड्ढे अब जानलेवा साबित होने लगे हैं.
प्रखंड के मरीचा, लरूआ, अमृतपुर धर्मपुर बांदे, विक्रमपुर आदि गांव में 16 लोगों की जान इसी जानलेवा गड्ढे में डूबने से हो चुकी है. सड़क के किनारे हो अथवा पोखरे और चौर में सब जगह इसमें बरसात के मौसम लबालब पानी भरा होता है. लोगों के इसकी गहराई का अंदाजा नहीं होता है.
बच्चे खेलने के क्रम में तो बुजुर्ग मवेशी धोने के क्रम में इसमें डूब जा रहे हैं. यदाकदा ऐसी घटना तो घटती ही रहती है, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई फिक्र ही दिखाई नहीं दे रही है. घटनाएं रोज हो रही है फिर भी मिट्टी की कटाई बेतरतीब तरीके से हो रही है. लोगों का कहना है कि यह धंधा तो चलता रहेगा और मौत का कुआं रोज खुदते रहेंगे, पर इस बारे में लोगों को जानकारी हो जाये तो दुर्घटना होने से रोका जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >