घरेलू विवाद में महिला को चाकू मारा, जख्मी

दलसिंहसराय : घटहो थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में छूरे के वार से जख्मी वासदेव महतो की पत्नी सुमित्र देवी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद में […]

दलसिंहसराय : घटहो थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में छूरे के वार से जख्मी वासदेव महतो की पत्नी सुमित्र देवी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया़
जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद में महिला के जख्मी होने की बात बतायी जा रही थी़ पुलिस छानबीन में जुटी है़ दूसरी तरफ थाने के भगवानपुर चकसेखू काली स्थान के समीप मारपीट की घटना में जख्मी अनुपम कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, शोभा देवी की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में की जा रही है़ पुलिस जांच में जुटी है़
दूसरी ओर एनएच 28 स्थित बसढिया चौक के समीप बस से गिर कर एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ मगर बस नहीं रुकी़ वहीं स्थानीय लोगों ने युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया़ जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया़ युवक बेगुसराय जिले के चेरिया बरियारपुर निवासी गौड़ी शंकर तांती का पुत्र बादल कुमार 22 वर्ष बताया जाता है़ घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी थी कि युवक को चलती बस से धक्का दे दिया गया़ मगर युवक के अचेत होने के चलते विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी़
शिक्षक संघ के चुनाव को ले गहमागहमी तेज
रोसड़ा. अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ का आगामी 6 जुलाई को होने वाली त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव को लेकर गहमा गहमी तेज हो गयी है़
इस चुनाव केअध्यक्ष पद के उम्मीदवार राम विलास पासवान एवं सचिव पद के उम्मीदवार राणा प्रताप सिंह के पक्ष में वोट डालने के लिए संघ के सदस्यों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया़ पूर्व सचिव बालेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सिंघिया , विभूतिपुर, हसनपुर, बिथान, शिवाजीनगर एवं रोसड़ा प्रखंड का दौरा कर शिक्षकों को अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की गयी़ इस मौके पर कृष्ण कुमार चौधरी, राम बहादुर सिंह, देवेन्द्र महतो, रजनीश कुमार, दिलीप राय, आनंद कुमार सिंह, डा. राज कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, बृज कुमार झा एवं रामचन्द्र थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >