/ू/ररोमा भारती के लिए मंत्री ने मांगा वोट

/रसरायरंजन, प्रतिनिधि : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व कृषि व जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के घर घर दस्तक देकर मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही महागठबंधन प्रत्याशी रोमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर पूर्व […]

/रसरायरंजन, प्रतिनिधि : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व कृषि व जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के घर घर दस्तक देकर मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया. साथ ही महागठबंधन प्रत्याशी रोमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर पूर्व विधायक संत रामाश्रय ईश्वर, प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सिंह, लाल बाबू महतो, दिवाकर झा आदि थे. समस्तीपुर : प्रखंड के कई पंचायतों में हरि प्रसाद राय के नेतृत्व में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रोमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर डोमन राय, राम नारायण शर्मा, मनोज भारद्वाज, परमानंद मिश्र, अशोक गुप्ता मौजूद थे. उजियारपुर : महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रखंड के कई पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यक र्ताओं ने रोमा भारती के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर उमेश राय, फूल सिंह, अनिल पंडित, हेमन राय, बबलू राय, अजय प्रसाद सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >