/ू/रगोरे लाल हत्या कांड में मुखिया भेजे गये जेल

/रसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : जितवारपुर चौथ सपना गांव निवासी शिव शंकर राय उर्फ गोरे लाल की हत्या के मामले में हिरासत में लिये गये नामजद आरोपितों में शामिल मुखिया मृत्यंुजय ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना में मृतक के पिता के बयान […]

/रसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : जितवारपुर चौथ सपना गांव निवासी शिव शंकर राय उर्फ गोरे लाल की हत्या के मामले में हिरासत में लिये गये नामजद आरोपितों में शामिल मुखिया मृत्यंुजय ठाकुर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस घटना में मृतक के पिता के बयान पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में नामजद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छाापामारी कर रही है. बताते चलें कि गुरुवार की रात गोरे लाल की हत्या कर उसके शव को दरियारपुर चौर में सड़क किनारे फेंक दिया. उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से वार कर की गयी थी. चेहरे को भी बुरी तरह से कूच दिया गया था. ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >