किशोरियों को अब नहीं मिल सकेगा पूरक पोषाहार

माह मेंं 25 दिन केंद्र पर दिया जाता था भोजनकिशोरियों के लिए होती थी 525 रुपयेसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों को मिलने वाले गरम पके पूरक पोषाहार पर खतरा मंडराता दिख रहा है. विभाग ने जून माह में भेजी जाने वाली पोषाहार की राशि में से इसकी कटौती कर ली है. जिसका असर […]

माह मेंं 25 दिन केंद्र पर दिया जाता था भोजनकिशोरियों के लिए होती थी 525 रुपयेसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों को मिलने वाले गरम पके पूरक पोषाहार पर खतरा मंडराता दिख रहा है. विभाग ने जून माह में भेजी जाने वाली पोषाहार की राशि में से इसकी कटौती कर ली है. जिसका असर सीधा 10 हजार से अधिक किशोरियों के स्वास्थ्य पर होगा. समेकित बाल विकास कोषांग क ी ओर से प्रति माह पोषाहार के लिए हरेक केंद्र 16,225 रुपये भेजा जाता है. जिसमें किशोरियों के लिए 525 रुपये की राशि होती है. इस राशि में ही इस माह से कमी की गयी है. जिसके बाद पूरक पोषाहार से इस लाभ को बंद कर दिया गया है. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषक क्षेत्र की तीन किशोरियों को गरम पका पूरक पोषाहार दिया जाता था. सप्ताह के छ: दिन यह भोजन आंगनबाड़ी केंद्र में ही खिलाया जाता था. जिससे उनके स्वास्थ्य से संबंधित समस्या दूर हो सक ती थी. इसमें तीन दिन खिचड़ी, एक दिन पुलाव, रसिया व एक दिन सूज्जी का हलुवा खिलाने का प्रावधान था. केंद्रों पर ही किशोरियों को यह खाना खिलाया जाता था. पूरक पोषाहार देने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों से कुपोषण की कुरीतियों को दूर करना था. :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: /इइनबॉक्स :::/इ/इबोले अधिकारी /इजिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र में किशोरियों के लिए राशि के प्रवाधान का जिक्र नहीं है. जिससे इस पर विराम लगाया गया है.::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >