समस्तीपुर : आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट मीडिया कॉआर्डिनेटर पंकज ज्योति की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. इसमें उपस्थित अनुयाइयों ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को दक्षिण अमेरिकी देश पेरु एवं कोलंबिया द्वारा दिये गये सर्वोच्च पुरस्कार पर खुशी जाहिर की गयी.
श्री ज्योति ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकरजी को उनके सामाजिक व शांति कार्यो के लिए पेरु की राजधानी लीमा में तीन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. पेरु की एंडियन पार्लियामेंट ने उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा. मेडाला डेल इंटिग्रेशन कांग्रेस एनएल ग्रेडोडिग्रान ऑफिशियल से नवाजा, नेशनल कांग्रेस पेरु ने डिप्लोमा डी ऑनर से उन्हें सम्मानित किया. वहीं लीमा के मेयर एना मारिया ने सम्मानित किया.
विदित हो कि श्री श्री रविशंकर पहले भारतीय है जिन्हें इतने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मौके पर कृष्ण कुमार, नवीन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, रवि शंकर झा, तरुण कुमार, अरुण चौधरी, पंकज कुमार, अमित कुमार, एके लाल, धनंजय कुमार, मुकुंद कुमार, निखिलेश कुमार आदि मौजूद थे.
