प्रतिवेदन नहीं दिया तो होगी कार्रवाई

मोहनपुर. प्रखंड के कुल साठ विद्यालयों को संकुल समन्वयकों के माध्यम से दो वितीय वषार्े के लंबित उपयोगिता प्रतिवेदन जमा कराने को कहा गया हैं़ विद्यालय विकास कोष से संबंधित प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं सामान्य वर्ग की छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि के वितरण का प्रतिवेदन अब तक लंबित हैं़ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके […]

मोहनपुर. प्रखंड के कुल साठ विद्यालयों को संकुल समन्वयकों के माध्यम से दो वितीय वषार्े के लंबित उपयोगिता प्रतिवेदन जमा कराने को कहा गया हैं़ विद्यालय विकास कोष से संबंधित प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं सामान्य वर्ग की छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि के वितरण का प्रतिवेदन अब तक लंबित हैं़ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके विद्यालयों से संबंधित राशि का व्योरा देते हुए कहा गया हैं कि यदि उन्हांेने उक्त राषि का व्यय किया हैं, तो चार जुलाई को उपयोगिता प्रतिवेदन बीआरसी में निश्चित रूप से जमा करायें़ इस आशय की जानकारी देते हुए बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने बताया कि एक ही दिन शिविर लगाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र लिये जायेंगे़ जिन विद्यालयों में उक्त मद की राशि का व्यय नहीं हो पाया हैं, वे उसी दिन ड्राफ्ट बनवाकर राशि समर्पित करेंगे़ जिन विद्यालयों के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जामा हो पायेंगे, उनके प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध वितीय अनियमितता का मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जायेगी़ बीआरपी ने यह भी बताया कि विद्यालय विकास राशि भी उसी वित्तीय वर्ष में दी गयी थी, उसका भी प्रतिवेदन मांगा गया हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >