अब मॉनसून के दौरान नहीं रूकेगा मनरेगा का काम

सुखाड़ में चलेगी जल संचयन की विशेष योजना मुख्य सचिव के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाईप्रतिनिधि, समस्तीपुरबरसात व सुखाड़ की वजह से रोजी की तलाश में मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत जल संचयन व वृक्षारोपण की विशेष योजना चलाने का निर्णय लिया है़ आपदा प्रबंधन की बैठक में […]

सुखाड़ में चलेगी जल संचयन की विशेष योजना मुख्य सचिव के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाईप्रतिनिधि, समस्तीपुरबरसात व सुखाड़ की वजह से रोजी की तलाश में मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत जल संचयन व वृक्षारोपण की विशेष योजना चलाने का निर्णय लिया है़ आपदा प्रबंधन की बैठक में मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने सुखाड़ के मद्देनजर मनरेगा से प्राथमिकता के आधार पर जल संचयन की योजना चिह्नित कर अभियान के तौर पर इसे क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है़ ऐसी योजनाओं के चयन का निर्देश दिया गया, जो मॉनसून के दौरान भी चलायी जा सके़ मनरेगा के विशेष योजना के तहत कुंआ, पोखर निर्माण, आहर पाइन का जीणार्ेद्घार, परंपरागत जल निकायों का संचरण व संरक्षण के लिए योजनाएं ली जायेगी़ डीडीसी आरके शर्मा ने बताया कि योजनाओं के चयन के पूर्व पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर जब कार्डधारियों से काम के लिए आवेदन लिया जायेगा़ काम की मांग करनेवाले 90 फीसदी मजदूरों को हर हाल में काम उपलब्ध कराने तथा माह अगस्त में हर हाल में योजना को पूर्ण कराने तथा बिना किसी अवकाश के लगातार मास्टर रोल दर्ज करने का निर्देश दिया गया है़ ताकि अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित हो सके़ विभाग के सचिव ने पूर्ण कार्य का भुगतान भी त्वरित गति से इएफएमएस विधि से करने की बात कही है़ इस योजना का संबंधित अधिकारी द्वारा प्रतिदिन अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >