वामपंथियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

/रफोटो::::::::::::::5समस्तीपुर. समस्या का सही समय निदान नहीं होना खुद ही भ्रष्टाचार को जन्म देती है. आज शहर समस्याओं के भंवर में फंसा है. चारों ओर समस्या ही समस्या है. उक्त बातें भाकपा, माकपा, भाकपा माले की ओर से प्रखंड कार्यालय पर संयुक्त धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. अध्यक्षता रघुनाथ राय, भरत राय, […]

/रफोटो::::::::::::::5समस्तीपुर. समस्या का सही समय निदान नहीं होना खुद ही भ्रष्टाचार को जन्म देती है. आज शहर समस्याओं के भंवर में फंसा है. चारों ओर समस्या ही समस्या है. उक्त बातें भाकपा, माकपा, भाकपा माले की ओर से प्रखंड कार्यालय पर संयुक्त धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही. अध्यक्षता रघुनाथ राय, भरत राय, अशोक कुमार ने संयुक्त रुप से किया. इसमें समस्याओं के निदान के लिये 21 जुलाई को बिहार बंद व दो सितंबर को हड़ताल करने की घोषणा की गयी. साथ ही सरकार से भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की मांग की गयी.जितवारपुर चौथ में जल जमाव दूर करने की भी मांग की गयी. इसके साथ ही 41 से लेकर 51 नंबर तक की गुमटी के बीच सड़क बनाने की भी मांग की गयी. मौके पर राम सागर पासवान, ए हादी, तिलक सहनी, लक्ष्मी पासवान, शिवनारायण राय, अनिता देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >