Samastipur News:मेगा टिकट जांच : जुर्माने के रूप में 46.04 लाख का रेल राजस्व

समस्तीपुर मंडल की ओर से रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए इसे अभियान में शामिल किया गया

Samastipur News: समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल की ओर से रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए इसे अभियान में शामिल किया गया. समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6 बजे से रात्रि 22 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमें लगभग 206 टिकट जांच कर्मी रेलवे अधिकारी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे. स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. इसमें बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार के 5446 मामलों से जुर्माने के रूप में 46.04 लाख की राशि प्राप्त हुई. अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई. इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी प्रवेश, निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये. सीनियर डी सी एम अनन्या स्मृति ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि कभी भी बिना टिकट रेल यात्रा न करें. यह दंडनीय तो है ही, इससे रेल राजस्व की भी हानि होती है. इसलिए सदैव उचित रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें. ऐसा अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >