हत्यारों को संरक्षित कर रही है राज्य सरकार : चौरसिया

समस्तीपुर : बिहार में जंगलराज टू शुरू हो गया है. यहां खुलेआम सरकार हत्यारों को संरक्षित कर रही है. इसी का परिणाम है कि बिहार में दिन प्रतिदिन व्यवसायियों का अपहरण हो रहा, हत्याएं हो रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. उक्त बातें गुरुवार को वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सह सत्तारुढ़ दल […]

समस्तीपुर : बिहार में जंगलराज टू शुरू हो गया है. यहां खुलेआम सरकार हत्यारों को संरक्षित कर रही है. इसी का परिणाम है कि बिहार में दिन प्रतिदिन व्यवसायियों का अपहरण हो रहा, हत्याएं हो रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. उक्त बातें गुरुवार को वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सह सत्तारुढ़ दल के उप नेता गंगा प्रसाद चौरसियाने कहा.
श्री चौरसिया गुरुवार को अपने संगठन के अधिकारियों के साथ पूसा थाना क्षेत्र में जदयू के दिवंगत नेता मंटू के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे. मृतक के परिजनों से मिलने के बाद भाजपा नेता मनोज गुप्ता के आवास पर इन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए चौरसिया ने कहा कि मंटू के हत्यारों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया जाना खेद जनक है. सरकार के कुछ लोग हत्यारों की बचाव में लगे हुए हैं.
वहीं आज तक पीड़ित परिवार को न तो सुरक्षा और न ही कोई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. इस घटना के बाद से पूसा बाजार के व्यवसायी दहशत में हैं, सुरक्षा की गुहार लगायी जा रही है लेकिन इस पर ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है. संगठन को लेकर चौरसिया ने कहा कि यह संगठन वैश्य सामाज के हित के लिए बनाया गया है.
पूसा में मंटू के हत्यारों को जबतक सजा और व्यवसायियों को सुरक्षा नहीं प्रदान की जाती है तब तक यह संगठन आंदोलन करती रहेगी. वैश्य महासम्मेलन के वरीय नेता सह मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि मंटू के घर वाले को न्याय के बजाय धमकी दी जा रही है.
आगे अगर किसी तरह की घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार सिर्फ सरकार ही होगी. इन्होंने कहा की व्यवसायी वर्ग की सुरक्षा के लिए यह संगठन गृह मंत्री के साथ साथ डीजीपी से भी मिलेगी. प्रेस कांफ्रें स के दौरान संगठन के भोजनंदन जायसवाल, मनोज गुप्ता, कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश खेमका, सचिन जायसवाल, दीपक मंडल, राकेश राज, प्रदीप कुमार शिवे, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, विक्की गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
अपर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने की समीक्षा
आगामी विधानसभा चुनाव 2015 को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर. लक्ष्मणन की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा प्रगति की समीक्षा की गयी. प्रभारी उप विकास आयुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वीप कोर कमेटी सह डायरेक्टर डीआरडीए कृत्यानंद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि डीडीसी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय स्वीप कोर कमेटी का गठन हो चुका है व प्रतिवेदन निर्वाचन विभाग को भेजा जा चुका है.
निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं एनइआरपीएपी के संदर्भ में हरेक साप्ताहिक बैठक में समीक्षा की जाती है. मतदाताओं को शिक्षित एवं जागरूक करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गयी है.
उसे कार्यरूप दिया जा रहा है. निर्वाचन विभाग से उपलब्ध कराये गये डिजाइन के अनुसार पोस्टर बैनर तैयार किया गया है. जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर फ्लैक्स द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. 23 मई को निर्वाचन शाखा द्वारा हरेक अनुमंडल में जागरूकता रथ भ्रमण करेगा व लोगों मेंप्रचार-प्रसार करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >