मोहिउद्दीननगर : सच्चे लगन व कठोर परिश्रम से सफलता के मुकाम को प्राप्त किया जा सकता है. इसे साबित किया है प्रखंडाधीन चकला गांव के शिक्षक उपेन्द्र राय व शिक्षिका अनिता देवी की मेधावी पुत्री मालती राय ने. मालती का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल से 10 छात्राओं के मध्य किया गया.
दक्षिणा फाउंडेशन से लखनऊ जेएनवी में करेंगे जेइइ की तैयारी : मालती
मोहिउद्दीननगर : सच्चे लगन व कठोर परिश्रम से सफलता के मुकाम को प्राप्त किया जा सकता है. इसे साबित किया है प्रखंडाधीन चकला गांव के शिक्षक उपेन्द्र राय व शिक्षिका अनिता देवी की मेधावी पुत्री मालती राय ने. मालती का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले बिहार, झारखंड […]

गौरतलब है कि दक्षिणा फाउंडेशन इन्ट्रेंस एक्जाम के द्वारा नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 2017 जेइइ की परीक्षा में प्रवेश की तैयारी के लिए चयन करता है. इन चयनित छात्र-छात्राओं को दो वर्ष तक तैयारी के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध करायी जाती है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सके.
मालती राय के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली समस्तीपुर के आदित्या कुमारी का भी चयन किया गया है. मालती ने जानकारी दी कि कठिन परिश्रम के द्वारा मुङो जो यह मौका मिला है निश्चित ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहूंगी. मालती ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन तथा अपने माता पिता के प्रोत्साहन को दिया.
टॉपर में शामिल होने पर बधाई
मोहनपुर. इस इलाके के लोगों में एक मजदूर पुत्र के बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रोविजनल टॉपर में पांचवां स्थान लाने से लोगों में प्रसन्नता है. मदुदाबाद के समीप हनुमान नगर के सूरज शर्मा के पुत्र सुशील कुमार शर्मा ने सूबे में इंटर साइंस की परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया हैं.
गौरतलब है कि सुशील कुमार शर्मा साइंस विजन कोचींग मदुदाबाद से परीक्षा की तैयारी की थी. अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, मां-पिता तथा साइंस विजन के राजीव सर व संजय सर को देते हैं. इनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविद् जनक किशोर कॉपर, अश्विनी कुमार आलोक, राजीव कुमार वर्मा, हरिनारयण सिंह हरि, मुकेश कुमार मृदुल,, राजीव रंजन, सकलदीप कुमार, पर्यावरणसेवी सुजीत भगत, रणधीर कुमार, जयशंकर कनौजिया, जगबन्धु महतो, कमल किशोर, संस्कारम् एकेडमी के संस्थापक नरेन्द्र प्रसाद राय, सत्येन्द्र कनौजिया आदि ने बधाई देते हुए शिखर पर पहुंचने की कामना की है.
समस्तीपुर : ट्रक पर लदे हिंदुस्तान यूनिलिवर के लूटे गये सामान के साथ मुफस्सिल पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी मनीष कुमार ने पुलिस के समक्ष जो खुलासे किये हैं फिलहाल पुलिस ने उसे गोपनीय रखा है.
लेकिन सूत्र बताते हैं कि ट्रक पर लदे की कीमती सामानों को लूटने वाले गिरोह का व्यापक नेटवर्क यहां काम कर रहा है. इसका रिमोट कहीं और होता है मोहरे इसे अंजाम देते हैं. अतीत पर नजर डालें तो पता चलता है कि हिंदुस्तान यूनिलिवर के सामानों को लुटने की यह घटना नयी नहीं थी.
इससे पहले भी तीन बार इस कंपनी के माल लूटे जा चुके हैं. इसमें पुलिस ने काफी हद तक सामानों और ट्रकों की बरामदगी में सफलता भी हासिल कर रखी है. हिंदुस्तान यूनिलिवर हाजीपुर के सेफ्टी कॉडिनेटर श्याम सुंदर बताते हैं कि वर्ष 2013 में अहियापुर मुजफ्फरपुर से कंपनी के सामान लदे ट्रक को लूटा गया था.
बाद में खाली ट्रक कल्याणपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ तो ट्रक पर लदे सामानों की बरामदगी वारिसनगर थाना क्षेत्र के इलमासनगर से माल जब्त हुए. इस संबंध में कार्रवाई चल रही है. इसी तरह वर्ष 14 में ताजपुर के निकट हथियार के बल पर ट्रक को अगवा कर लिया गया. वैशाली जिला के बलिगांव थाने की पुलिस ने ट्रक को बरामद किया. इसके अलावा भी कई अन्य ट्रकों को लूटा गया जिस पर विभिन्न प्रकार के कीमती सामान लदे थे. इससे पता चलता है कि लूटपाट की ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों का सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है.
मंगलवार की रात पकड़ा गया मनीष उसी का एक मोहरा हो सकता है. हालांकि पुलिसिया तफ्तीश के बाद ही इसकी पुष्टि हो पायेगी. इसके लिए पुलिस गिरफ्त में आये मनीष से पूछताछ की है. ताजा लूट कांड में चार अन्य लोग भी शामिल थे जो चार चक्का वाहन पर सवार थे. पुलिस का दावा है कि इसी डोर के सहारे वह रिमोट तक पहुंचे की कोशिश करेगी ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके.