समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट की घोषणा के बाद शिक्षा वाटिका में छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका शिक्षण संस्थान के छात्रों ने सफलता का झंडा बुलंद किया है. संस्थान से बीएसईबी में लगभग शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इस बार संस्थान के मार्ग दर्शन में अध्ययन कर रहे बिहार बोर्ड के कुल 60 में से 58 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता प्राप्त की. मौके पर एनके चौधरी ने कहा कि जो सपने देखने की हिम्मत रखते है वो पूरी दुनिया जीत सकते हैं. सतत् रूप से आत्मविश्वास एवं लगन के साथ मेहनत करें तो सफलता मिलेगी. सभी सफल छात्रों को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया. संस्थान के चेयरमैन जीपी चौधरी ने कहा कि मन में अगर सच्ची लगन, आत्मविश्वास एवं उत्साह हो तो कोई भी शक्ति आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती. संस्थान के सफल छात्रों में शामिल सोनू कुमार को 399, अमित 395, राज शेखर को 395 अंक प्राप्त हुए हैं.
शिक्षा वाटिका के छात्रों ने स्थापित किया कीर्तिमान
समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट की घोषणा के बाद शिक्षा वाटिका में छात्र-छात्राओं अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है. शहर के काशीपुर स्थित शिक्षा वाटिका शिक्षण संस्थान के छात्रों ने सफलता का झंडा बुलंद किया है. संस्थान से बीएसईबी में लगभग शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता […]
