ताजपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल में गड़बड़ी को ले पीडि़ता रामपरी देवी का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. अनशनकारी की हालत बिगड़ते देख माले-इनौस के कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाला जो मुख्य मागार्ें से गुजरते हुए अस्पताल परिसर पहुंच सभा में तब्दील हो गया. इनौस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शिव बालक केसरी, संतोष कुमार, राजदेव सिंह आदि ने पीडि़ता की मांग पूरी होने तक आंदोलन चलाने के साथ-साथ शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन का अर्थी जुलूस निकालने की घोषणा की. वक्ताओं ने मांग के अनुसार सिविल सर्जन समस्तीपुर के द्वारा गठन किये गये मेडिकल टीम से डॉ आरसीएस वर्मा के नाम को हटाकर डॉ हेमंत कुमार सिंह के नाम जोड़े जाने की सराहना की है.
चौथे दिन अनशन जारी, निकाला प्रतिरोध मार्च
ताजपुर. स्थानीय रेफरल अस्पताल में गड़बड़ी को ले पीडि़ता रामपरी देवी का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा. अनशनकारी की हालत बिगड़ते देख माले-इनौस के कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ बाजार में प्रतिरोध मार्च निकाला जो मुख्य मागार्ें से गुजरते हुए अस्पताल परिसर पहुंच सभा में तब्दील हो गया. इनौस […]
