बिहार के विकास में राज्य सरकार बाधक : कुशवाहा

हसनपुर विधानसभा कुशवाहा संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजनफोटो संख्या : 7प्रतिनिधि, हसनपुर (समस्तीपुर)केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देशहित में काम कर रही है. उद्देश्य यह है कि अन्य प्रदेशों की भांति बिहार का भी विकास हो. लेकिन बिहार की मौजूदा सरकार इसे […]

हसनपुर विधानसभा कुशवाहा संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजनफोटो संख्या : 7प्रतिनिधि, हसनपुर (समस्तीपुर)केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देशहित में काम कर रही है. उद्देश्य यह है कि अन्य प्रदेशों की भांति बिहार का भी विकास हो. लेकिन बिहार की मौजूदा सरकार इसे सार्थक नहीं होने दे रही है. ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कुशवाहा समाज को एकजुट होने की जरूरत है. वे गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक रोड में वात्सल्य क्लिनिक का उद्घाटन करने के बाद हसनपुर विधानसभा कुशवाहा संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने खुद को सम्मानित किये जाने के लिए कुशवाहा समाज के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं. इससे पूर्व उन्होंने क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए संचालक से गरीबों की सेवा पूरी ईमानदारी से करने का अनुरोध किया. मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, जिला प्रभारी सोनू प्रिया, भाजपा नेत्री सुनीता सिंह, संजय दास, लोजपा नेता ललन यादव, रामनारायण मंडल, बैजनाथ सिंह, शशांक प्रियदर्शी, रामदयाल महतो, रामकरण चौधरी, विश्वनाथ सिंह, मनोज महतो, देवनारायण महतो, जय प्रकाश महतो, दीपक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, शिरोमणि सिंह, सुबोध सुमन, चंदेश्वर सिंह, रामाशीष सिंह, मनोरंजन राय, बीडीओ प्रेम कुमार यादव, बीइओ इफ्तेखार अहमद, डॉ ध्रुवनारायण सिन्हा, डॉ दिलीप कुमार, राज नारायण प्रसाद, सुबोध सुमन, राघवेंद्र सिंह बमबम, प्रवीण सिंह, भूषण कुमार, डॉ सोनू प्रिया, बैजनाथ सिंह, रामदयाल महतो, रामकरण चौधरी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >