पंच सरपंचों ने लिया प्रदर्शन करने का निर्णय

समस्तीपुर. जिला पंच सरपंच संघ की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी साह ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मनीष झा मौजूद थे. इसमें आगामी 27 मई को 5 सूत्री मांगों को लेकर एक दिनी रोषपूर्ण धरना पुरानी बस पड़ाव में करने का निर्णय लिया गया. उनकी मांगों में स्थानीय निकाय चुनाव में पंच […]

समस्तीपुर. जिला पंच सरपंच संघ की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी साह ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मनीष झा मौजूद थे. इसमें आगामी 27 मई को 5 सूत्री मांगों को लेकर एक दिनी रोषपूर्ण धरना पुरानी बस पड़ाव में करने का निर्णय लिया गया. उनकी मांगों में स्थानीय निकाय चुनाव में पंच सरपंच को अधिकार देने, ग्राम कचहरी के द्वारा दाखिल खारिज करने का अधिकार देने, पंच सरपंच को पहचान पत्र निर्गत करने, सरपंच को न्याय पगड़ी देने व सरपंच को पूर्ण अधिकार देने की मांग शामिल है. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने किया. साथ ही प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर महेश राय, रामवली राय, राजीव कुमार, अजब लाल पासवान, कृष्ण गोपाल प्रसाद, मटरु राम, सतपोला देवी, मो. अब्दुला, महेश्वर प्रसाद साह, अशोक कुमार, रामाशंकर रंजन, मुरारी ठाकुर, महेश्वर प्रसाद साह, अनिता देवी, महेश कुमार राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >