नियोजित शिक्षकों की हड़ताल समाप्त

वारिसनगर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के 41 वें दिन बीआरसी भवन पर एक सभा का आयोजन कर सबों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह के समक्ष योगदान दिया. संघ के अध्यक्ष रामनाथ कुमार ने हड़ताल अवधि की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों […]

वारिसनगर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के 41 वें दिन बीआरसी भवन पर एक सभा का आयोजन कर सबों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह के समक्ष योगदान दिया. संघ के अध्यक्ष रामनाथ कुमार ने हड़ताल अवधि की भरपाई के लिए अवकाश के दिनों में छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाने एवं उनका बायोडाटा व बैंक खाता विवरणी को संधारित करने का आह्वान सबों से किया. संयोजक चंद्रभूषण ठाकुर ने हड़ताल अवधि में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने के लिए सबों का आभार प्रकट किया. संजय रजक का कहना था कि 1 जुलाई से वेतनमान लागू करने के लिए बिहार सरकार दृढ़ संकल्पित व इसका लिखित आश्वासन भी दिया है. अगर उक्त तिथि से वेतनमान लागू नहीं होता है तो संघ के आदेशानुसार शिक्षक पुन: हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. सभा का संचालन योगेन्द्र साफी ने किया. इसे कुमारी रेणु, हरेकृष्ण राय, संजय कुमार झा, रजिवाना खातून, सुधीर कुमार पांडेय, राकेश कुमार साफी, सुनीता कुमारी, उत्तम कुमार, सुरैया प्रवीण, बिंदू कुमारी, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश कुमार राम, सुनील कुमार राम, रंजीत कुमार, आशा कुमारी, डॉ मृत्युंजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >