प्रदेश अध्यक्ष का कोठिया में होगा स्वागत

समस्तीपुर. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई की तैयारी के लिए बैठक भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता के आवास पर बुधवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन गुप्ता ने की. इसमें सर्वसम्मति से आगामी 21 मई को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद चौरसिया व प्रदेश पदाधिकारी का कोठिया में स्वागत […]

समस्तीपुर. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई की तैयारी के लिए बैठक भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता के आवास पर बुधवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन गुप्ता ने की. इसमें सर्वसम्मति से आगामी 21 मई को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद चौरसिया व प्रदेश पदाधिकारी का कोठिया में स्वागत करने का निर्णय लिया गया. इसमें बाद पूसा प्रखंड में पूर्व मुखिया स्व. मंटू गुप्ता के परिवार से मिलने के बाद जिला मुख्यालय में बैठक आयोजित की जायेगी. इसके बाद प्रेस वार्ता को भी प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे. मौके पर सचिन कुमार, बाल कृष्ण साह, गया प्रसाद, राज कुमार पंडित, योगेंद्र साह, विनोद गुप्ता, अजय कु मार शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, विजय मोर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >