जात नहीं, जमात की राजनीति करेगी हमारी पार्टी : मांझी

अरेराज : गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए परिणाम का परवाह किये बगैर लड़ना ही मेरी रणनीति होगी़ यह बात सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नगर अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से कहीं़ उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व हमारी पार्टी हर पंचायत स्तर पर संगठन बनायेगी़ संगठन के बल […]

अरेराज : गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए परिणाम का परवाह किये बगैर लड़ना ही मेरी रणनीति होगी़ यह बात सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नगर अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से कहीं़ उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व हमारी पार्टी हर पंचायत स्तर पर संगठन बनायेगी़
संगठन के बल पर हमलोग सभी सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडेंग़े हमारी पार्टी जात की नहीं जमात की राजनीति करेगी़ जनता अब मूर्ख नहीं है़ हमारे अपमान का बदला विधानसभा चुनाव में जनता अपना बहुमूल्य वोट हमें देकर देगी़ हम गरीबों की सेवा में विश्वास करते है़.
गरीब चाहे किसी जात या समुदाय का हो़ वहीं नगर अध्यक्ष पूर्णिमा देवी के आवास पर भव्य स्वागत किया गया़ पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी द्वारा वार्ड पार्षद मंटू दूबे को पार्टी से जुड़ने व क्षेत्र की कमान संभालने के लिए निमंत्रित किया गया़ पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, भीम सिंह, नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थ़े मौके पर वार्ड पार्षद बंगाली राम, अशोक पांडेय, गोपाल प्रसाद, विजय शर्मा, अजीत सिंह, राहुल उपाध्याय, गुड्ड सिंह, किटू पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >