बिथान. प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण इलाके के लोगों को पीने का पानी के लिए अभी भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई चापाकल में पानी का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण पानी आना बंद हो गया है. वहीं कुछ चापाकलों में पानी मिल रहा है. लेकिन, प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब, पुसहो सरस्वती तालाब, सोहमा तालाब समेत कई पंचायत के तालाब के सूख जाने के कारण लोगों को परेशानी बढ गयी है. वहीं पशु पक्षी को भी पीने व मवेशी को स्नान कराने के लिए पशुपालकों के बीच बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है. समय रहते इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो मवेशी को आने वाले दिनों में पीने के लिए पानी भी नहीं उपलब्ध हो सकती है. लोगों तो एक दूसरे के घर दरवाजा से पानी उपलब्ध कर काम निकाल रहे हैं. प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, उवि के प्रांगण में कुछ चापाकल ठीक है तो कुछ पूर्व से ही खराब पड़े हैं. आज भी लोगों को पानी पीने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. इस दिशा में विभागीय पदाधिकारियों क ा अब तक ध्यान नहीं जाना सोचनीय विषय है.
जलस्तर गिरने से पेयजल संकट गहराया
बिथान. प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण इलाके के लोगों को पीने का पानी के लिए अभी भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई चापाकल में पानी का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण पानी आना बंद हो गया है. वहीं कुछ चापाकलों में पानी मिल रहा है. लेकिन, प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब, पुसहो […]
