समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा के बैनर तले डीडीटी छिड़काव कर्मियों की विस्तारित बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई. अध्यक्षता ध्रुव कुमार ने की. संचालन विजय ठाकुर ने की. जिला मंत्री अजय कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के व राज्य सरकार के आदेश के अनुसार छिड़काव कर्मी का सरकारी सेवा में समायोजन किया जाना है. साथ ही मैट्रिक पास चतुर्थवर्गीय कर्मियों को प्रोन्नति की जानी है. दोनों ही कार्य डीएम के द्वारा अब तक लंबित रखा गया है. लेकिन अब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने पर पुन: लंबित मांगों की पूर्ति के लिए आंदोलन करने को संघ बाध्य होगी. मौके पर जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, शोभा कुमारी, बैजू राय, रवींद्र ठाकुर, शत्रुघ्न चौरसिया, उमेश महतो, नंद किशोर यादव, नंद मोहन ठाकुर आदि ने संबोधित किया.
छिड़कावकर्मियों ने उठाया लंबित मांगों का मुद्दा
समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा के बैनर तले डीडीटी छिड़काव कर्मियों की विस्तारित बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई. अध्यक्षता ध्रुव कुमार ने की. संचालन विजय ठाकुर ने की. जिला मंत्री अजय कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के व राज्य सरकार के आदेश के अनुसार छिड़काव कर्मी […]
