विरोध दिवस को लेकर चलाया जनजागरण अभियान

समस्तीपुर. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाकपा की ओर से आगामी 14 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने के आह्वान पर पटना में प्रतिरोध मार्च व आम सभा की की सफलता को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ सभा व साइकिल यात्रा निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया. समस्तीपुर अंचल […]

समस्तीपुर. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाकपा की ओर से आगामी 14 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने के आह्वान पर पटना में प्रतिरोध मार्च व आम सभा की की सफलता को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ सभा व साइकिल यात्रा निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया. समस्तीपुर अंचल में जिला सचिव बैद्यनाथ ठाकुर के नेतृत्व में राम विलास विमल, भरत राय, अनिल लाल राय, अवधेश महतो ने मोहनपुर, धुरलख, बांदे आदि गांवों में सभा की. छतौना में राज किशोर महतो की अध्यक्षता में सभा हुई. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक को वापस लेेने की मांग की. खानपुर में राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में सभा हुई. इसे रामचंद्र महतो, राम विलास राय आदि ने संबोधित किया. सरायरंजन में सीताराम राय की अध्यक्षता में सभा हुई. जिसे रामचंद्र महतो, रामविलास राय आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने केंद्र सरकार के इस विधेयक को किसान मजदूरों के लिए गलत बताते हुए आम लोगों से 13 मई की रात पटना चलने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >