सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने की बकाया भुगतान की मांग

समस्तीपुर. जिला सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने सरकार से बकाया राशि की अविलंब भुगतान की मांग की है. जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार ने की. इसमें भुगतान के लिये बीडीओ को आवेदन देने की बात की गयी. साथ ही सीएम के साथ समस्याओं के समाधान के […]

समस्तीपुर. जिला सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने सरकार से बकाया राशि की अविलंब भुगतान की मांग की है. जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता मनोज कुमार ने की. इसमें भुगतान के लिये बीडीओ को आवेदन देने की बात की गयी. साथ ही सीएम के साथ समस्याओं के समाधान के लिये कमेटी गठित की गयी. संघ कार्यालय के निर्माण के लिये प्रखंड अध्यक्षों से सहयोग राशि देने की अपील की गयी. आगामी 24 मई को प्रखंड अध्यक्षों व सचिवों की बैठक बुलायी गयी है. मौके पर राजेश कु मार, प्रदीप कुमार झा, नंदकिशोर राय, संजीव कुमार शर्मा, अर्जून राय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >