जलालपुर में भी प्रसव सेवा आज से शुरू

मोहनपुर. प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में प्रसूति महिलाओं के लिए विशेष सुविधा मुहैया करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. अभी भी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं प्रसव कराने का काम पारंपरिक तौर पर ही होता है. सरकार ने विशेष तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के […]

मोहनपुर. प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में प्रसूति महिलाओं के लिए विशेष सुविधा मुहैया करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. अभी भी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं प्रसव कराने का काम पारंपरिक तौर पर ही होता है. सरकार ने विशेष तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पहल किया है. सोमवार को प्रसूति कक्ष का उद्घाटन किया जायेगा. ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए यह अनूठी योजना मानी जा रही है. इस संबंध में सूचना देते हुए मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुशील कुमार पूर्वे ने बताया कि इस प्रसव कक्ष में जच्चा बच्चा की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए विशेष प्रबंध किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >