भतीजी की शादी की खुशी के संग मिला पत्नी के बिछुड़ने का गम

फोटो संख्या : 10मोहिउद्दीननगर. तेतारपुर के हेमनराय जहां अपनी अनाथ भतीजी की शादी को संपन्न कराने में तल्लीन थी. वहीं उसके अंदर पत्नी के गायब हो जाने की चिंता भी सता रही थी. अपने भरसक वह शनिवार की रात उसे ढूंढ़ने की हरसंभव कोशिशें की पर उसे निराशा हाथ लगी. जैसे-जैसे रात बीती जा रही […]

फोटो संख्या : 10मोहिउद्दीननगर. तेतारपुर के हेमनराय जहां अपनी अनाथ भतीजी की शादी को संपन्न कराने में तल्लीन थी. वहीं उसके अंदर पत्नी के गायब हो जाने की चिंता भी सता रही थी. अपने भरसक वह शनिवार की रात उसे ढूंढ़ने की हरसंभव कोशिशें की पर उसे निराशा हाथ लगी. जैसे-जैसे रात बीती जा रही थी, चिंता की दलदल में वह धंसता जा रहा था. दूसरी ओर भतीजी सरिता की शादी की मुहूर्त भी निकलने के लिए बेताब हो गया था. आखिरकार पंडित और गांव वालों के समझाने-बुझाने के बाद मन मसोस कर वह भतीजी के हाथ पीले कर दिये. वह जब तक भतीजी को उसके वर के साथ विदा करने की तैयारी में लगा ही था कि उसे पत्नी की लाश मिलने की खबर मिली. फिर तो उसको काटो तो खून नहीं की स्थिति बन गयी. अपने परिजनों की मदद से वह घटना स्थल पर पहुंचकर पत्नी के मरे चेहरे को देखा. हेमन ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसकी पत्नी भतीजी की घृतढ़ारी करने के बाद कैसे गायब हो गयी उसे खुद पता नहीं है. शादी की खुशी से भरे घर में इससे अचानक मातमी सन्नाटा पसर गया. नवविवाहिता सरिता के मन में अपने पति के साथ नयी दुनिया बसाने की उमंग में दु:ख की कहर व्याप्त हो गयी. संपूर्ण तेतारपुर गांव गमों में डूब गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >