रालोसपा ने सरकार को कोसा

खानपुर. प्रखंड स्तरीय रालोसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रंजीतपुर गांव में हुई. अध्यक्षता पाटी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की. वक्ताओं ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ नाइंसाफी कर रही है. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं. सरकार को चाहिए कि शिक्षकों के हित […]

खानपुर. प्रखंड स्तरीय रालोसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक रंजीतपुर गांव में हुई. अध्यक्षता पाटी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की. वक्ताओं ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ नाइंसाफी कर रही है. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं. सरकार को चाहिए कि शिक्षकों के हित में जल्द ही उसकी मांगों पर विचार करें. शिक्षकों का हड़ताल जारी है. इससे बच्चों की पढ़ाई ठप है. साथ ही वक्ताओं ने आपदा से फसल क्षति में मुआवजा देने में सही किसानों को वंचित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बटाईदार व भरनेदार किसान का नाम विलुप्त कर केवल जमीन वालों का नाम नामांकित कर रही है. बिहार की सरकार हर मोरचे पर विफल नजर आ रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता नीतीश सरकार को सबक सिखायेगी. मौके पर युवा प्रदेश महासचिव अरविंद कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, नरेश कुमार, रामचंद्र पासवान, कमल कुमार सहनी, संजय पासवान, मो. मनसूर आलम, रामपुनित साह, अशर्फी महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, राम बाबू राम, संजय कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >