शव यात्रा निकाल मंत्री को घेरा

समस्तीपुर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों ने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का परिसदन में सांकेतिक घेराव किया. मंत्री तब तक घेरा जब तक उन्होंने स्वयं सीएम से बात कर ठोस निर्णय लेने की बात की. जिलाध्यक्ष ने समान काम के लिए समान […]

समस्तीपुर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों ने जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का परिसदन में सांकेतिक घेराव किया. मंत्री तब तक घेरा जब तक उन्होंने स्वयं सीएम से बात कर ठोस निर्णय लेने की बात की.
जिलाध्यक्ष ने समान काम के लिए समान वेतन का मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा. मौके पर शंभू कुमार, सुमन आदि थे. संघ के प्रखंड इकाई ने एक सूत्री मांग को लेकर सीएम व शिक्षा संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का अर्थी जुलूस निकाला. जुलूस बीआरसी भवन से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए परिसदन पहुंच मंत्री का घेराव किया. साथ पुतला का दहन भी किया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, राज कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार यादव समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे. इधर, व्याख्याता मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणोश प्रसाद यादव व वित्त रहित माध्यमिक जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने संयुक्त बयान जारी कर सूबे की सरकार से नियोजित शिक्षकों की मांग को मानने की मांग की. दूसरी ओर वित्तरहित शिक्षण संस्थानों व डिग्री कॉलेज का शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का लंबित अनुदान का अविलंब भुगतान करने की मांग की.
दलसिंहसराय : वेतनमान की मांग को लेकर नौ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे नियोजित शिक्षक शनिवार को भी स्कूल नहीं लौटे. शिक्षा मंत्री के आश्वासन को छलावा मानते हुए हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि सरकार वेतनमान की घोषणा करे, हड़ताल स्वत: समाप्त हो जायेगी.
नेतृत्व बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र निराला, सचिव अमित कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे. दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षकों ने भी नियोजित शिक्षकों के समर्थन में हड़ताल जारी रखा.
उजियारपुर : बीआरसी के प्रांगण में शनिवार को 31वें दिन नियोजित शिक्षकों का धरना जारी रहा. मौके पर संघ के सचिव सुमन प्रसाद गोपाल, मंजू कुमारी, अजय कुमार झा, प्रमोद कुमार सिंह आदि थे. दूसरी ओर मीडिया प्रभारी राम बालक राय ने प्रखंड के 13 संकुलों के शिक्षकों से सोमवार 11 मई को जेल भरो आंदोलन में भाग लेने की अपील की.
मोहिउद्दीननगर : शिक्षा की व्यवस्था को नेस्तनाबूंद करने की तिकड़म में जुटे शिक्षा मंत्री पीके शाही की नीति और नियत से क्षुब्ध नियोजित शिक्षकों ने शनिवारी को सरकार की शव-यात्रा निकाली. वे बीआरसी भवन से अर्थी बनाकर स्थानीय मदुदाबाद चौक होते हुए अंदौर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक आये.
यात्रा सरोज सहनी, राजीवन महतो, श्रवण देव, जयशंकर प्रसाद, रघुनाथ राय, अमरनाथ चौधरी, आफताब आलम, दयानंद भगत, मनीष कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, महर्शि आशीष शामिल थे. दूसरी ओर उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भी ताला लटका रहे. इन विद्यालयों के शिक्षक भी समान कार्य क लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में धरना देने के लिए कूच किया. विद्यालय में तालाबंदी का अनुश्रवण करने के लिए संघ के प्रखंड सचिव एम के मृदुल व पूर्व सचिव संजय कुमार आदि ने क्षेत्र के उच्च विद्यालयों का भ्रमण किया.
विभूतिपुर : नियोजित शिक्षकों का हड़ताल जारी रहा. इस क्रम में बिहार सरकार का शव यात्रा निकाला गया. जो नदी तट पर जाकर अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर रवींद्र कुमार सिंह, मो. कादिर, स्वयंप्रभा राजेश, रमेश कुमार, सुनील कुमार राम आदि थे.
रोसड़ा : नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना देने के बाद सीएम का पुतला दहन महावीर चौक पर किया. इससे पूर्व अर्थी जुलूस निकाली गयी. नेतृत्व कुमार रजनीश ने किया. उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर विवेक, गौतम राज, मदन पासवान, शशिवाला, कुमार शिवम आदि थे. दूसरी ओर बालिका उवि में टीइटी एसटीइटी नियोजित शिक्षक संघ कार्यशाला आयोजित हुई. अध्यक्षता अशोक कुमार ने की. मौके पर राजू सिंह, कुंदन कुमार नवीन, राहुल विकास आदि थे.
हड़ताल के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : संघ
समस्तीपुर : नियोजित शिक्षकों को वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर जारी आंदोलन के नौं वें दिन माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को भी धरना दिया. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन परिसर में आयोजित धरना के मौके पर शिक्षकों ने डॉ बालो यादव की अध्यक्षता की में सभा की.
संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर से हड़ताल के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. वक्ताओं ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन चाहिए. ऐसी व्यवस्था न कर सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है.
स्थानांतरण समेत अन्य मांगों को सरकार जब तक मान नहीं लेती है शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. सभा को जिला सचिव वेदानंद झा, शाह जफर इमाम, संजय प्रसाद, डॉ रामदेव महतो, अशोक कुमार साह, कुंदन कुमार, शारदानंद चौधरी, राणा प्रताप सिंह, डॉ बेबी कुमारी, अनुपम कुमारी, जगनारायण मंडल, नीतीश कुमार, विनोद कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया. मौके पर विश्वनाथ मिश्र, सुखेंद्र कुमार ठाकुर, प्रमोद कुमार झा, कुशेश्वर पंडित, अरविंद कुमार दास, राम मनोहर दास, अशोक कुमार, अमर कुमार सिंह, विभा कुमारी, वीरेंद्र कुमार झा, मो. इकबाल रजा, सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे.
नियोजित शिक्षक ने संघ से तोड़ा नाता
विद्यापतिनगर : मांग को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने हड़ताल दौरान ही शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से नाता तोड़ लिया है़ शनिवार को बीआरसी भवन परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया़ इसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार दास ने की़
जानकारी देते हुए हड़ताली शिक्षकों ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के पद धारकों ने नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा किया है़
बीच रास्ते में अपने साथी को छोड़ उन्होंने मझधार में डूबोने की साजिश की है़ नियोजित शिक्षक अपने हक की लड़ाई को अंजाम देकर ही दम लेंग़े बताया कि इनके व्यवहार के कारण सबों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता से प्रखंड इकाई को अपना इस्तीफा सौंप दिया है़
इसमें उप सचिव रवि शंकर प्रसाद, दिनेश कुमार दास, साधना रजक, मनोज कुमार, संतोष कुमार तरुण, अरुण कुमार पंडित, शोभा कुमारी, अवध किशोर दास, प्रेमनाथ शर्मा सहित एक सौ से अधिक ने इस्तीफा दिया है़ प्रखंड में कुल नियोजित शिक्षकों की संख्या चार सौ बाइस है़ इस्तीफा देने वालों में सभी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >