सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा राष्ट्रीय वीमा योजना

बीपीएल मरीजों को मिलेगा इसका लाभऑपरेशन के अलावा इलाज की ले सकेंगे सुविधासमस्तीपुर. सदर अस्पताल में राष्ट्रीय वीमा योजना का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा. इस योजना के शुरू होते ही बीपीएल कार्डधारियों को इलाज के साथ साथ ऑपरेशन का भी लाभ मिलेगा. इस संबंध में डीएम रामचन्द्रु डू ने सीएस गिरिन्द्र शेखर को […]

बीपीएल मरीजों को मिलेगा इसका लाभऑपरेशन के अलावा इलाज की ले सकेंगे सुविधासमस्तीपुर. सदर अस्पताल में राष्ट्रीय वीमा योजना का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा. इस योजना के शुरू होते ही बीपीएल कार्डधारियों को इलाज के साथ साथ ऑपरेशन का भी लाभ मिलेगा. इस संबंध में डीएम रामचन्द्रु डू ने सीएस गिरिन्द्र शेखर को आदेश देकर इसकी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. बताया जाता है कि मई महीने के अंत तक इस योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा. इसकी देखरेख सदर अस्पताल के उपाधीक्षक श्याम मोहन दास व हेल्थ मैनेजर विश्वजीत रामानंद करेंगे. इसमें सर्जन के अलावा मूर्छा रोग विशेषज्ञ के अलावा ए ग्रेड के नर्स सहित ड्रेसर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को इस सुविधा की बेहतर व्यवस्था के लिये लगाया जायेगा. सदर अस्पताल को न्यु इंडिया इंश्योरेंस कंपनी पैसा देगी. बताया जाता है कि यह बीपीएल कार्डधारियों को जिले के सदर अस्पताल के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, रोसड़ा, पटोरी में यह सुविधा मिलेगी. इसमें ओटी के अलावा वार्ड की भी सुविधा अलग से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >