विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के भुसवर गांव के राम भरोस महतो ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें संतोष कुमार महतो, राजेश महतो, आजो महतो, श्याम कुमार महतो को आरोपित किया है. इधर पतैलिया टोला बदिया के दिनेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हाइवा ट्रक के चालक को अभियुक्त बनाया है. उसने कहा कि उनकी भतीजी निशा कुमारी सात मई को अपने ननिहाल बेगूसराय के हरिचक गांव जा रही थी. उक्त ट्रक चालक ने देशरी चौक पर धक्का मार दिया. इससे वह जख्मी हो गयी. उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. थानाध्यक्ष ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़कर लिया. चालक फरार हो गया. इधर, कर्रख गांव के कृष्ण कुमार साह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया है. उन्होंने बताया कि विगत आठ मई को रात्रि में जब दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में नटबाबा स्थान के समीप एक बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक उनका बाइक व अन्य सामान छीन लिया.
अलग अलग घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के भुसवर गांव के राम भरोस महतो ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें संतोष कुमार महतो, राजेश महतो, आजो महतो, श्याम कुमार महतो को आरोपित किया है. इधर पतैलिया टोला बदिया के दिनेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हाइवा ट्रक के चालक को अभियुक्त […]
