योग दिवस को लेकर योग प्रशिक्षण शुरू

रोसड़ा. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देशव्यापी योग दिवस मनाये जाने के निर्देश पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके तहत एनसीसी कैडेटों का 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय उच्चतर विद्यालय में की गयी. इसका उद्घाटन 12 बिहार बटालियन […]

रोसड़ा. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देशव्यापी योग दिवस मनाये जाने के निर्देश पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके तहत एनसीसी कैडेटों का 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय उच्चतर विद्यालय में की गयी. इसका उद्घाटन 12 बिहार बटालियन केले कर्नल शाहबाज कुरैशी ने किया. मौके पर योग प्रभारी डॉ रामाकांत सिंह व प्रेम कुमार ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला. एनसीसी पदाधिकारी द्वय डॉ दयानंद पासवान व विजय प्रताप ने योग से होने वाले लाभ को बताया. इसमें यूआर कॉलेज व उच्चतर विद्यालय के कुल 80 कैडेटों ने भाग लिया. इस अवसर पर सूबेदार मेजर राजू पून एवं डॉ गौरी शंकर प्रसाद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >