रसोइयों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

उजियारपुर. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता रसोइया यूनियन उजियारपुर अंचल कमेटी की विस्तारित बैठक कोचिंग सेंटर में गांवपुर में हुई. अध्यक्षता सरिता देवी ने की. बैठक में 24 मई को समस्तीपुर में आयोजित संगठन का राज्य स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेने का निर्णय लिया गया. जिसमें राष्ट्रीय नेत्री आर सिंधु भी भाग लेंगे. दूसरी ओर […]

उजियारपुर. बिहार राज्य मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता रसोइया यूनियन उजियारपुर अंचल कमेटी की विस्तारित बैठक कोचिंग सेंटर में गांवपुर में हुई. अध्यक्षता सरिता देवी ने की. बैठक में 24 मई को समस्तीपुर में आयोजित संगठन का राज्य स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेने का निर्णय लिया गया. जिसमें राष्ट्रीय नेत्री आर सिंधु भी भाग लेंगे. दूसरी ओर रसोइया यूनियन के तत्वावधान में 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने व नियोजित शिक्षकों द्वारा जारी हड़ताल को समाप्त कराने की मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रतिरोध मार्च किया. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीति कर्मचारी व मजदूर विरोधी है. रसोइयों व शिक्षकों को बंधुआ मजदूर समझा जा रहा है. जबकि राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों का मुख्य योगदान है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार रसोइयों का मासिक मानदेय नहीं देती है तो रसोइया भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगी. सभा को यूनियन के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, महावीर पोद्दार, अंचल मंत्री ललिता देवी, पिंकी देवी, राम विनोद पांडेय, लाल बहादुर पासवान, संजीदा खातून, शीला देवी, बिंदु चौरसिया आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >