भवन निर्माण कामगार संघ की बैठक

दलसिंहसराय. बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ की बैठक भाकपा कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता महेश्वर राम ने की. इसमें निर्माण श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही वर्ष 2013 व 2014 में निबंधित श्रमिकों की साइकिल या औजार की राशि 15 हजार रुपये से बढ़ा कर 25 हजार […]

दलसिंहसराय. बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ की बैठक भाकपा कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता महेश्वर राम ने की. इसमें निर्माण श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही वर्ष 2013 व 2014 में निबंधित श्रमिकों की साइकिल या औजार की राशि 15 हजार रुपये से बढ़ा कर 25 हजार रुपये करने एवं निबंधन शुल्क घटाने की मांग की गयी. निबंधन कार्ड वितरण, वृद्ध निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रति माह मासिक पेंशन, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग की. इसके अलावा आवास अनुदान समेत अन्य मांगों की पूर्ति का अनुरोध भी राज्य के श्रम विभाग से किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार को श्रमिकों की इस मांग पर गंभीरतापूर्वक गौर करने की जरुरत है ताकि उसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. इस अवसर पर राम विलास शर्मा, नरेश दास, मोहित दास, इंद्रदेव पंडित, प्रमोद कुमार, दुलारी देवी समेत अन्य ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >