तूल पकड़ने लगा है नाबालिग को हथकड़ी लगाने का मामलासमस्तीपुर. बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनायक पांडेय ने कहा है कि जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शहर के अंबेदकर नगर मुहल्ले निवासी महेंद्र राम के पुत्र गौरव कुमार को कानून की ध्वज्जिया उड़ाते हुए गिरफतार करना व पिटाई करना काफी निंदनीय है. पटना से आये प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त के घर जा मामले की जानकारी ली. श्री पांडेय ने कहा कि जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोशन को लेकर ऐसी घटना करते हैं. उन्होंने रेल एसपी से दो पुलिस कर्मी के साथ थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की है. साथ इस घटना से डीजीपी से भी मिलकर उन्हें अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, संजय यादव, दिलीप कुमार, अरुण यादव शामिल थे. इधर, ऑल इंडिया रेलवे शू शाईन वर्क स् यूनियन के बिहार प्रदेश संयोजक अवतार सिंह के नेतृत्व में रेल आइजी से समस्तीपुर जीआरपी को बाल सुरक्षा अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए भागे युवक को ढूंढ़ने गये उसके भाई को गिरफ्तार करने की निंदा की गयी है. उन्होंने थानाध्यक्ष को बरखास्त करने की मांग की है. मौके पर पूर्व विधायक सुधीर यादव, संतोष कुमार, निराला यादव, अजय राजपूत, सोनेलाल मेहता, अजय ठाकुर, आलोक कुमार, अर्जुन कुमार आदि थे.
हथकड़ी प्रकरण : डीजीपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
तूल पकड़ने लगा है नाबालिग को हथकड़ी लगाने का मामलासमस्तीपुर. बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनायक पांडेय ने कहा है कि जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शहर के अंबेदकर नगर मुहल्ले निवासी महेंद्र राम के पुत्र गौरव कुमार को कानून की ध्वज्जिया उड़ाते हुए गिरफतार करना व पिटाई करना काफी निंदनीय […]
