ताजपुर. ताजपुर में रसोई गैस से वंचित उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के विरोध में शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच 28 को जाम कर दिया. जाम के कारण समस्तीपुर-पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा. आक्रोशित लोग गैस एजेंसी पर मनमानी करने, पिछले दो माह से गैस नहीं देने एवं एक हफ्ते से एजेंसी बंद रखने के आरोप लगा रहे थे. लोगों की माने तो आज तक कभी भी उन्हें समय पर गैस आपूर्ति नहीं की गयी है. जाम की सूचना पाकर ताजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने जाम स्थल पर पहुंच काफी मशक्कत से आक्रोशित लोगों को समझाकर कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त खाली कराये.
ताजपुर में रसोई गैस की किल्लत को ले एनएच 28 जाम
ताजपुर. ताजपुर में रसोई गैस से वंचित उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के विरोध में शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच 28 को जाम कर दिया. जाम के कारण समस्तीपुर-पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा. आक्रोशित लोग गैस एजेंसी पर मनमानी करने, पिछले दो माह से गैस नहीं देने एवं एक हफ्ते से एजेंसी […]
