नैक पियर टीम का विजिट एक्सीट मीटिंग सम्पन्न

फोटो संख्या : 6 व 7 टीम ने प्राचार्य को बताया डायनामिक प्राचार्य प्रतिनिधि, समस्तीपुर महिला कॉलेज के सभागार में गुरुवार को नैक पियर टीम विजिट का एक्सीट मीटिंग सम्पन्न हुआ. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मीना प्रसाद ने की. उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए पिछले दो दिनों में दी गयी सलाहों पर चर्चा करते हुए […]

फोटो संख्या : 6 व 7 टीम ने प्राचार्य को बताया डायनामिक प्राचार्य प्रतिनिधि, समस्तीपुर महिला कॉलेज के सभागार में गुरुवार को नैक पियर टीम विजिट का एक्सीट मीटिंग सम्पन्न हुआ. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मीना प्रसाद ने की. उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए पिछले दो दिनों में दी गयी सलाहों पर चर्चा करते हुए टीम की काफी सराहना की. टीम के चेयरपर्सन डॉ सुधा रानी पांडेय ने कॉलेज की खूबियों व कमियों के सिलसिलेवार ढंग से दर्शाया. साथ ही कई सलाह भी दिये. उन्होंने प्राचार्य को डायनामिक प्राचार्य के रूप में बताया. साथ ही उनकी सराहना की. धन्यवाद ज्ञापन डॉ बिंदा कुमारी ने दिया. बैठक की समाप्ति पदम्श्री डॉ शारदा सिन्हा ने गीत पेश कर की. मौके पर सीनेट के सदस्य डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिन्हा, डॉ कल्याणी सिंह, डॉ किरणवाला सिंह, डॉ विशन राम, डॉ नीता मेहता, डॉ शिउली भट्टाचार्या, डॉ शिला सिन्हा, डॉ सुनिता सिन्हा, डॉ दशरथ तिवारी, डॉ उषा चौधरी, डॉ असरास सादरी, डॉ कर्ण, प्रेमांत कुमार, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >