हसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ हसनपुर के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना को संघ भवन के समीप ही बंधक बना लिया. एमडीएम प्रभारी मुन्ना बीआरसी मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन लेने जा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही नियोजित शिक्षक उन्हें रास्ते मे स्थित संघ भवन पर बंधक बना लिया. शिक्षकों ने बताया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. शिक्षकों ने बताया कि सरकार गरीब बच्चों के प्रति चिंतित नहीं हैं जो सरासर गलत है. शिक्षकों ने बताया कि अगर उनकी मांग समान कार्य के बदले समान वेतन की नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर शंभु प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, रणविजय कुमार, भवेश्वर कुमार, नीलकमल राय, राजेश रंजन राय, पवन कुमार, श्याम सिंह, सुशांत यादव सुमित, धीजेन्द्र पोद्दार, संतोष कुमार, संध्या कुमारी, पुष्पा कुमारी, इन्दु कुमारी, कुमारी रुबी, रंजीत ठाकुर, अमरजीत कुमार, चंदन कुमार, रविरंजन कुमार, दिलीप कुमार दिनकर, सिधेश्वर शर्मा, रवींद्र झा, उमेश चंद्र व्यास, अजीत कुमार , मनोज भरती, संजीव कुमार यादव, राजीव कुमार, सुनील कुमार, मुकेश रजक, शंभू कुमार आदि मौजूद थे.
प्रतिवेदन लेने जा रहे एमडीएम प्रभारी को शिक्षकों ने बनाया बंधक
हसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ हसनपुर के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना को संघ भवन के समीप ही बंधक बना लिया. एमडीएम प्रभारी मुन्ना बीआरसी मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन लेने जा रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही नियोजित शिक्षक उन्हें रास्ते मे स्थित संघ भवन पर बंधक बना […]
