हसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ हसनपुर के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना को संघ भवन के समीप ही बंधक बना लिया. एमडीएम प्रभारी मुन्ना बीआरसी मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन लेने जा रहे थे. जिसकी सूचना मिलते ही नियोजित शिक्षकों उन्हें रास्ते मे स्थित संघ भवन पर बंधक बना लिया. नियोजित शिक्षकों ने बताया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है जिससे छात्रों का भविष्य अधर मे लटका हुआ हैं. शिक्षकों ने बताया कि सरकार गरीब बच्चों के प्रति चिंतित नहीं है जो सरासर गलत है. शिक्षकों ने बताया कि अगर उनकी मांग समान कार्य के बदले समान वेतन की मांग नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर शंभु प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, रणविजय कुमार, भवेश्वर कुमार, नील कमल राय, राजेश रंजन राय, पवन कुमार, श्याम सिंह, सुशांत यादव सुमित, धीजेन्द्र पोद्दार, संतोश कुमार, संध्या कुमारी, पुष्पा कुमारी, इंदु कुमारी, कुमारी रुबी, रंजीत ठाकुर, अमरजीत कुमार, चंदन कुमार, रविरंजन कुमार, दिलीप कुमार दिनकर, सिद्येश्वर शर्मा, रविन्द्र झा उमेश चंद्र व्यास, अजित कुमार , मनोज भरती, संजीव कुमार यादव, राजीव कुमार, सुनील कुमार, मुकेश रजक, शंभु कुमार आदि मौजूद थे.
हड़ताली शिक्षकों ने एमडीएम प्रभारी को बनाया बंधक
हसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ हसनपुर के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने एमडीएम प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना को संघ भवन के समीप ही बंधक बना लिया. एमडीएम प्रभारी मुन्ना बीआरसी मध्याह्न भोजन का मासिक प्रतिवेदन लेने जा रहे थे. जिसकी सूचना मिलते ही नियोजित शिक्षकों उन्हें रास्ते मे स्थित संघ भवन पर बंधक बना […]
