विद्यापतिनगर-दलसिंहसराय पथ पर बढ रही लूटपाट की घटनाआम लोगों में रात को सफर के लिए बढी चिंता प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरबीते कुछ महीनों में अपराध की कई बड़ी घटनाओं ने लोगों के कदम बरबस ही ठिठका दिये हैं. मजबूरी में सफर जारी रखने वाले लोगों के कदम भी ठमक ठमक कर आगे बढ रहे हैं. आशय जुड़ा है विद्यापतिनगर दलसिंहसराय सड़क से़ शाम ढलते ही लूटपाट करने वाले युवक इस सड़क पर दस्तक देने लगते हैं़ इनके शिकार बाइक सवार हुआ करते हैं़ एक पखवारे में दो बाइक सहित दर्जनों छिनतई की घटना को सड़क लुटेरों ने अंजाम दिया है़ गत एक मई को डा. पीके चौधरी की बाइक छीन ली गयी़ इससे पूर्व एलआइसी कर्मी अजय कुमार सिंह की बाइक पिस्टल के बल अपराधियों ने छीन लिया. एलआइसी अभिकर्ता शीलवंत सिंह लुटेरों के निशाने चढ़े़ दलसिंहसराय के सब्जी मंडी व्यवसायी की बाइक और हजारों रुपये लूट लिये गये़ छिनतई व लूट की घटनाओं का मामला कई ने दर्ज कराया तो कई ने भय या परेशानी से बचने के लिए थाने तक पहंुचने की जहमत तक नहीं उठायी. चौकाने वाली बात यह है कि सभी घटनाएं स्थानीय लोगों के साथ ही हुआ करती हैं़ जिससे यह सड़क आपराधिक वारदातों के लिये सुर्खियों में आ गया है़ गंभीर बीमारी या आवश्यक कार्य को लेकर रात का सफर अब डरावना हो चुका है़ जिसे लेकर इस सड़क से रात में सफर करने वालों के कदम ठमक से गये हैं़ जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को गंभीर होना होगा ताकि धीरे धीरे बुलंद हो रहे अपराधियों के हौसले को पहले ही पस्त किया जा सके और आम जन पहले की तरह ही निश्चिंत होकर सफर पर पग बढाते रहें.
आपराधिक धमक से ठमकने लगे कदम
विद्यापतिनगर-दलसिंहसराय पथ पर बढ रही लूटपाट की घटनाआम लोगों में रात को सफर के लिए बढी चिंता प्रतिनिधि, विद्यापतिनगरबीते कुछ महीनों में अपराध की कई बड़ी घटनाओं ने लोगों के कदम बरबस ही ठिठका दिये हैं. मजबूरी में सफर जारी रखने वाले लोगों के कदम भी ठमक ठमक कर आगे बढ रहे हैं. आशय जुड़ा […]
