गैस सिलिंडर फटने से बच्चे की दर्दनाक मौत

फोटो :::::::16चिकेन की दुकान में उपयोग किया जा रहा था गैस सिलिंडरप्रभात खबर टोली, शाहपुर पटोरी/मोरवा अवैध गैस सिलिंडर फटने से मंगलवार की देर शाम मरीचा हाट निवासी अनिल महतो के पुत्र प्रिंस (8) की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बांदे निवासी मो़ फारूख के पुत्र तौकीर (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर […]

फोटो :::::::16चिकेन की दुकान में उपयोग किया जा रहा था गैस सिलिंडरप्रभात खबर टोली, शाहपुर पटोरी/मोरवा अवैध गैस सिलिंडर फटने से मंगलवार की देर शाम मरीचा हाट निवासी अनिल महतो के पुत्र प्रिंस (8) की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बांदे निवासी मो़ फारूख के पुत्र तौकीर (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में तौकीर को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही हलई ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार, एएसआई सुभाष चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे हाट स्थित मो़ सेराज अपने चिकेन की दुकान में छोटे गैस सिलेण्डर पर चिकेन उबाल रहे थे. इस क्रम में अचानक गैस रिसने के कारण उसमें आग लग गई. आनन-फानन में सेराज ने उसे उठाकर बगल के खेत में फेंक दिया. आग लगने के कारण सिलेण्डर फट गया और उसका ऊपरी हिस्सा सड़क के उसपार हलई थाना क्षेत्र के मरीचा हाट में जा गिरा. उक्त स्थल पर खेल रहा प्रिंस इसकी चपेट में आ गया. घटना के कारण उसके दोनों हाथ शरीर से अलग हो गये और उसने वहीं दम तोड़ दिया. ओपी अध्यक्ष ने ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >