वारिसनगर. जनकल्याण सेवा ट्रस्ट वारिसनगर के सौजन्य से बरियारपुर गांव के एक गरीब लड़की की शादी सोमवार की रात्रि करायी गयी. बरियारपुर गांव के बुलन महतो की पुत्री रूबी कुमारी की शादी मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र पप्पू महतो के संग करवाने का सारा खर्च ट्रस्ट ने वहन किया . मौके पर मौजूद ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार सहनी का बताना था कि ट्रस्ट गरीब नि:सहाय लड़कियों की शादी के लिए पिछले दो वषार्ें से कार्यरत हैं . इनका बताना था कि ट्रस्ट के माध्यम से यह 32 वीं शादी करायी जा रही है . मौके पर ट्रस्ट के सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर, वारिसनगर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष रूपा सहनी, हनुमान मंदिर के पुजारी संजय ठाकुर, शत्रुधन सहनी, लालबाबू सहनी, संजय सहनी, मो मुन्नू, मो कलाम, बालमुकुंद राय, मो फरमान आदि मौजूद थे.
जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने कराया 32 वीं शादी
वारिसनगर. जनकल्याण सेवा ट्रस्ट वारिसनगर के सौजन्य से बरियारपुर गांव के एक गरीब लड़की की शादी सोमवार की रात्रि करायी गयी. बरियारपुर गांव के बुलन महतो की पुत्री रूबी कुमारी की शादी मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र पप्पू महतो के संग करवाने का सारा खर्च ट्रस्ट ने […]
