अधर में लटका पेंशन भुगतानचौकीदार ने परिवार सहित दी आत्मदाह की चेतावनीविद्यापतिनगर. सीओ कार्यालय का चक्कर लगा थक चुके सेवानिवृत्त चौकीदार योगेंद्र पासवान ने पेंशन भुगतान नहीं होने से आजिज हो आत्मदाह का निर्णय लिया है़ उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है़ इसमें बताया है कि 31 जनवरी 2014 को सेवा से निवृत होने के पश्चात उसने पेंशन कागजात के लिए सीओ कार्यालय का दौर लगाना प्रारंभ किया़ इस दौरान डेढ़ वर्ष का समय बीत चुका है. थक हार कर उन्होंने अधिकारी के रवैये से आजिज होकर आत्मदाह का निर्णय ले लिया है़ उन्होंने बताया कि औपबंधित पेंशन 90 फीसदी के हिसाब से एक लाख सात हजार का विपत्र जनवरी 2015 में जमा कर दिया था़ जो अभी तक कोषागार में भेजा नहीं जा सका है़ गुहार लगाने पर सीओ डांट फटकार लगाते हैं़ कभी कार्यालय से बाहर भगा देते हैं़ इसको लेकर उन्होंने आगामी 10 मई को सपरिवार सीओ के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का निर्णय लिया है.
सीओ के व्यवहार से क्षुब्ध सेवानिवृत्त चौकीदार ने लिया आत्मदाह का निर्णय
अधर में लटका पेंशन भुगतानचौकीदार ने परिवार सहित दी आत्मदाह की चेतावनीविद्यापतिनगर. सीओ कार्यालय का चक्कर लगा थक चुके सेवानिवृत्त चौकीदार योगेंद्र पासवान ने पेंशन भुगतान नहीं होने से आजिज हो आत्मदाह का निर्णय लिया है़ उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है़ इसमें बताया है कि 31 जनवरी 2014 को सेवा से […]
