आग लगने से राख हुई झोपड़ी

फोटो :::::::::9आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राखताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर वार्ड संख्या चार में मंगलवार की दोपहर आग लगने से अजय कुमार राय एवं रामपुकार राय की झोपड़ी के साथ-साथ लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में अजय कुमार राय की चार झोपडि़यां व रामपुकार […]

फोटो :::::::::9आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राखताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर वार्ड संख्या चार में मंगलवार की दोपहर आग लगने से अजय कुमार राय एवं रामपुकार राय की झोपड़ी के साथ-साथ लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में अजय कुमार राय की चार झोपडि़यां व रामपुकार राय की दो झोपड़ी एवं अनाज, बक्शा, पेटी, गहने, कीमती कपड़े, नगद सभी कुछ जल गये. आग लगने का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे कि चिनगारी उड़ने से बतायी गयी. ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया. मुफस्सिल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. इस बाबत ताजपुर अंचलाधिकारी को भी सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >