फोटो संख्या : 15 धरना में वार्ड सदस्यों ने अपनी एकजुटता दिखायीप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीप्रखंड मुख्यालय पर जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संध के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने किया. संध की मांगों में वार्ड सदस्यों को मासिक मानदेय लागू करने, सराकारी कार्यालय में सदस्यों की बात सुने जाने, वार्ड सदस्यों का पांच लाख का बीमा कराये जाने, योजनाओं में वार्ड सदस्यों को जिम्मेवारी एवं निगरानी देना, वार्ड सदस्यों पर झूठा मुकदमा वापस लेने, पंचायती राज व्यवस्था में पूर्ण अधिकार देने, पंचायत कार्यकारिणी की बैठक हर महीने कराने, प्रत्येक पंचायत में एक-एक पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, रोजगार सेवक, विकास मित्र, ग्राम कचहरी सचिव तथा न्याय मित्रों को नियुक्त करने एवं पंचायत भवन पर 10 बजे से शाम 4 बजे तक इनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने, वार्ड सदस्यों की अनुशंसा पर प्रति वार्ड में पांच-पांच चापाकल गाड़ने, वार्ड सदस्यों का फोटोयुक्त पहचान पत्र निर्गत करने, वार्ड सदस्यों के बकाया भाा का अविलंब भुगतान करने आदि कई मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया. वहीं अध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि कई वार्ड सदस्यों ने एमएलसी उम्मीदवारी के लिए मेरे नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने समर्थन दिया. कार्यक्रम में संध के जिला उपाध्यक्ष मो़ अशरफ अली, जिला सचिव अनिल चौधरी, रधुनाथ पंडित, शंकर चौधरी, विश्वनाथ साह, मेधन पासवान, शांति देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, मनोज राय सहित काफी संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद थे.
प्रखंड मुख्यालय पर वार्ड सदस्यों ने दिया धरना
फोटो संख्या : 15 धरना में वार्ड सदस्यों ने अपनी एकजुटता दिखायीप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीप्रखंड मुख्यालय पर जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संध के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने किया. संध की मांगों में वार्ड सदस्यों को मासिक मानदेय लागू करने, […]
