दलसिंहसराय. एनएच 28 के बस स्टैंड के समीप स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों व वाहन संचालकों के बीच हुए विवाद को लेकर थाने की पुलिस को पहुंचना पड़ा. करीब तीन चार घंटों की जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार, पंप कर्मियों ने पंप के सामने अवैध ढंग से लगाये वाहनों व ट्रकों को हटाने को कहा. इसी के विरोध में ट्रक व अन्य वाहन संचालक एकजुट होकर हो हल्ला करते हुए पंप के गेट के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. अंतत: पुलिस को पहुंचना पड़ा. हालांकि पंप मालिक मनुवंत चौधरी ने एसडीओ से मिलकर मामला में पहल करने की बात कहते हुए घटना से संबंधित सूचना पुलिस को देने की जानकारी दी.
पंप कर्मियों ने वाहन संचालकों के विवाद में पहुंची पुलिस
दलसिंहसराय. एनएच 28 के बस स्टैंड के समीप स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों व वाहन संचालकों के बीच हुए विवाद को लेकर थाने की पुलिस को पहुंचना पड़ा. करीब तीन चार घंटों की जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार, पंप कर्मियों ने पंप के सामने अवैध ढंग से लगाये वाहनों व ट्रकों को […]
