बैठक में पानी की किल्लत पर रही गहमागहमी

फोटो संख्या : 14खानपुर. पीएचसी में गुरुवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में पानी की घोर किल्लत पर गहमा गहमी रही. बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजेंद्र मिश्रा ने की. अस्पताल में पिछले कई दिनों से मोटर खराब रहने के कारण पानी की किल्लत पर सदस्यों ने जमकर नाराजगी जतायी. मरीजों की […]

फोटो संख्या : 14खानपुर. पीएचसी में गुरुवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में पानी की घोर किल्लत पर गहमा गहमी रही. बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजेंद्र मिश्रा ने की. अस्पताल में पिछले कई दिनों से मोटर खराब रहने के कारण पानी की किल्लत पर सदस्यों ने जमकर नाराजगी जतायी. मरीजों की परेशानी को देखते हुए सदस्यों ने शीघ्र ही मोटर लगाने व एक चापाकल गड़वाने की निर्णय लिया. वहीं मरीजों को मेनू के अनुसार भोजन,नास्ता नहीं मिलने की शिकायत पर व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत एनजीओ को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाया गया. सदस्यों ने अस्पताल में महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान साफ सफाई की कमी देख सदस्यों ने नाराजगी जतायी. वहीं स्वच्छता समिति के लिए प्रति राजस्व ग्राम मिलने वाली राशि का खर्च करने का हिसाब नहीं मिलने पर सदस्यों ने इस मुद्दा को जोर शोर से उठाया. मुखिया सह सदस्य शिव नारायण राय ने उक्त राशि का खर्च पेपर पर ही कर खाना पूरी करने का आरोप लगाया. वहीं शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक, महिला चिकित्सकों के लिए सीएस को पत्र लिखने व महीनों से बंद एक्स रे सेवा व जांच केंद्र को चालू करने के लिए जिला से अनुरोध का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके साथ ही अन्य कई निर्णय लिये गये. मौके पर डॉ सोहैल अख्तर, किरण कुमारी, शिव नारायण राय, नरेश प्रसाद, संजीदा खातुन, अरुण कुमार रंजन आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >