दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित सीमावर्ती बछवाड़ा थाने के सुरो थाना के समीप सड़क हादसे में टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका बछवाड़ा थाने के समसीपुर निवासी राम अवतार राय की पत्नी सिंहासन देवी (60) बतायी गयी है. हालांकि जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में लाया गया था. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना में बछवाड़ा के ही राम विलास राय के जख्मी पुत्र आयुष (5) की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में चल रही है. घटना के बाबत मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां टेंपो से बछवाड़ा बाजार जा रही थी. इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दूसरी ओर मारपीट की घटना में जख्मी मौलवीचक के मो. महताब व सोनी प्रवीण की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में की जा रही है. भूमि विवाद में मारपीट होना घटना का कारण बताया गया है. पुलिस मामलों की जांच में जुटी है.
सड़क हादसे में महिला की मौत
दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित सीमावर्ती बछवाड़ा थाने के सुरो थाना के समीप सड़क हादसे में टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका बछवाड़ा थाने के समसीपुर निवासी राम अवतार राय की पत्नी सिंहासन देवी (60) बतायी गयी है. हालांकि जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में लाया […]
